आशीष राणावत अध्यक्ष एवम् शुभम तलेरा सचिव मनोनीत

जैनानन्द युवक मंडल रतलाम की नवीन कार्यकारिणी घोषित

रतलाम।  जैनानन्द युवक मंडल की नई कार्यकारिणी 2023- 2025 के लिए घोषित की गई। चातुर्मास हेतु नागेश्वर विराजित मण्डल संस्थापक गुरुदेव आचार्य श्री अशोक सागर जी महाराज साहब आदि ठाणा के समक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष अंकुर जी जैन की उपस्थिति में उक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया।  जिसमे अध्यक्ष  आशीष राणावत एवम् सचिव शुभम तलेरा को मनोनीत किया गया है, साथ ही उपाध्यक्ष हितेश वागमार, सह सचिव मनोज गुगलिया , कोषाध्यक्ष पंकज वया , प्रवक्ता निखिल मूणत और प्रचार मंत्री मनीष भंडारी को बनाया गया। मण्डल के सुनिल मूणत,सचिन चोपड़ा, श्रीपाल जैन, संजय मूणत, अंशुल मूणत आदि ने हर्ष व्यक्त कर नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को बधाई दी।

Play sound