मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न वर्गों द्वारा रेलिया तथा शपथ आयोजन

रतलाम 21 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेजी से जारी है। इस क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में विभिन्न वर्गों द्वारा रेलिया आयोजित की जा रही है, शपथ ली जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में बनाए गए स्वीप प्लान के तहत स्कूल, कॉलेज में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दिव्यांगों द्वारा शपथ ली जा रही है, साइकिल सवार भी शपथ ले रहे हैं। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा गांव-गांव में रैली आयोजित की जा रही है। अधिक से अधिक मतदान के लिए सामाजिक जनजागरूकता उत्पन्न की जा रही है, लोगों को मतदान का महत्व बताया जा रहा है।

Play sound