श्री जैन दिवाकर कस्तूर धार्मिक शिक्षण केंद्र का शुभारंभ 23 अक्टूबर सोमवार को

रतलाम। ज्योतिषाचार्य मालवरत्न परम पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री कस्तूरचन्द जी मसा के पुण्यतिथी के प्रसंग पर परम पूज्य गुरुदेव उपप्रवर्तक श्री अरूणमुनिजी म.सा. एवं सेवाभावी श्री सुरेशमुनिजी म.सा. की प्रेरणा से श्री जैन दिवाकर कस्तूर धार्मिक शिक्षण केंद्र का शुभारंभ
दिनाँक 23 अक्टूबर 2023, सोमवार को श्री हँगामकुँवर महिला स्थानक चौमुखीपुल, रतलाम होगा। स्थानक में नवकार मंत्र जाप दोपहर 1.30 से 2.0 तथा धार्मिक शिक्षण केंद्र का उद्घाटन : दोपहर 02 बजे होगा। उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि संघरत्न श्री इंदरमल जी जैन (वकील सा.), विशिष्ट अतिथि : श्रीमती संगीता जारोली (राष्ट्रीय अध्यक्ष : श्री अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा) एवं श्रीमती प्रतिभाजी मण्डलेचा होंगे। श्री जैन दिवाकर कस्तूर महिला जाप समिति रतलाम के संयोजक राजल बोथरा एवं सदस्यगणो ने समाजजनो से विनती की है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाये।

Play sound