

रतलाम। मनुष्य जीवन की मूल अवधारणा स्वच्छ स्वस्थ मन मस्तिष्क शरीर की अदृश्य शक्तियों को जागृत कर प्रत्येक व्यक्ति परिवार समाजजनों में ऋषि परम्परा योग आयुर्वेद की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से धर्म धरा रतलाम ह्रदय स्थली श्री कालिका माता मंदिर उद्यान सांस्कृतिक योग कला मचं पर नियमित प्रातः 6 से 07:30 बजें तक 120 दिवसीय योग अमृत महोत्सव में नगरवासी सहयोगी बन भारत को विश्व गुरु की और अग्रसर किया जा रहा है देश धर्म राष्ट्र शक्ति योग भक्ति लिए शिविर की पूर्णाहुति 26 जनवरी 2024 के साथ होगीं। आज दिंनाक 22/10/23 नवरात्रि अष्टमी महापर्व पर मुख्य अतिथि स्वरुप पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत म.प्र.पश्चिम राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया द्वारा साधकों को अंष्टाग योगाभ्यास के साथ विशेष अतिथि युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा महामत्रीं नित्येन्द्र आचार्य संगठन सदस्यो का मोती माला से सम्मान किया गया। योगगुरु डॉ पवन मुजावदिया का अमृता नीम गिलोय बेल हरित माला से सम्मान किया गया उर्जावान युवा योद्धाओं के मार्ग दर्शन में जीवन बदलने वाला ऊर्जा शिविर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है निस्वार्थ मानव सेवा भाव सकंल्प लिए प्रति रविवार विशेष तौर पर लगभग 300 से अधिक योग साधकों के लिए अदृश्य शक्तियोंं को जगाने वाला 15 प्रकार के पोष्टिक संतुलित स्वल्पाहार कराया जा रहा हैं।