10 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ

जावरा (अभय सुराणा) । परम पूज्य आचार्य श्री प्रमुख सागर जी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से श्री सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री 108 पुष्प वर्षा योग समिति जावरा के सानिध्य में 10 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ पुरुष वर्ग में संजय सुराणा एवं महिला वर्ग में सुश्री सुहानी सुराणा अपनी सेवाएं प्रदान दी गई। 10 दिवसीय योग शिविर में समाजजनों द्वारा योग प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के गुर सीखे ।