जावरा में कांग्रेस प्रत्याशी श्री हिम्मत सिंह श्रीमाल के टिकट को बदलने की मांग को लेकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं का भोपाल में जंगी प्रदर्शन

जावरा (अभय सुराणा) । मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का टिकट फाइनल होने के बाद विधानसभा के कई जगह पर पुतला दहन तथा विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
आज पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य डी.पी. धाकड़ तथा किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश भरावा अपने सेकडो समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचे तथा कमलनाथ जी के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया व टिकट बदलने की मांग रखी। यहां उल्लेखनीय की तीनों विधानसभा चुनाव के लिए प्रबल दावेदार थे, आज अपनी बात को ताकत के साथ उठाते हुए कहा कि जब प्रदेश में व केंद्र से स्पष्ट गाइडलाइन थी कि सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएगा तो सर्वे में हम तीनों के नाम थे और हमारा टिकट काटकर अन्य को टिकट दिया गया यह बात न्यास संगत नहीं है। पहली बार सामूहिक रूप से तीनों दावेदार अपने समर्थकों के साथ भोपाल जाकर नेताओं से मिले तथा कहा कि हम तीनों में से किसी को भी टिकट दे दोगे तो हजारों मतो से कांग्रेस वहां पर विजय श्री प्राप्त करेगी। अब देखना यह है कि इनकी बात का असर हाई कमान किस ढंग से लेता है।
यहां यह भी चर्चा कि इस बार श्रीमान के टिकट को लेकर पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नाम आ रहा है तथा हाई कमान से नाम फाइनल हुआ है इसलिए टिकट बदलने में मुश्किल नजर आती है। लेकिन टेंशन तो नजर आ रहा है।

Play sound