

जावरा( अभय सुराणा) । श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ सेवा समिति का मैत्री मिलन समारोह दिनाँक 24 अक्टूम्बर 2023 को दशहरा पर्व पर अम्बिका रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि श्री संघवी इन्दरमल दसेड़ा,श्री कनकमल कांठेड़, श्री अशोक लुक्कड अध्यक्ष श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ जावरा एवं समाजसेवी श्री मनोहरलाल चपडोद थे। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भगवान महावीर के चित्र पर दिप प्रवज्जलन , माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रार्थना श्रीमती पुष्पा चपडोद एवम श्रीमती रेखा सुराणा द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथियों का बहुमान संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा किया गया।इस अवसर पर विवाह वार्षिकी संयोजक श्री राजकुमार हरण द्वारा सदस्यो की विवाह वार्षिकी मनाई। हरण ने अपनी ओर से सेवा गतिविधियों के लिए₹500 की राशि प्रदान करी ।इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य श्री प्रकाश श्रीमाल दंपति का विदेश यात्रा वापसी पर सम्मान किया। संस्था के परामर्शदाता अभय सुराणा ने प्रश्न मंच का आयोजन कर प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले को पुरस्कार दिए।सभा को संबोधित करते हुवे श्री कनकमल कांठेड़ ने कहा कि संस्था की गतिविधियों से में काफी समय से जुड़ा हु संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है। श्री इन्दरमल दसेड़ा ने कहा कि संस्था सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है में हमेशा संस्था के साथ तन मन और धन से साथ मे हु साथ ही उपस्थित सदस्यो से निवेदन किया कि संस्था की सेवा गतिविधियों में सदा सहयोग करे। इस अवसर पर श्रीमति रोशनबाई जीतमल जी लुक्कड़ की ओर से 11000/- श्री मनोहरलाल जी चपडोद की ओर से 11000/- रु प्रदान का साधर्मिक सेवा का लाभ लिया। एवं चोपन सो रुपए जीव दया प्रेमी कनकमल कांठेड़ की ओर से प्रदान किए गए।
सभा का संचालन सचिव अनिल चोपड़ा द्वारा किया गया।आभार कोषाध्यक्ष श्री नगीन सकलेचा द्वारा व्यक्त किया गया।तत्पश्चात महिला सदस्यों के साथ ही कपल डांडिया रास व गरबा रास किया जिन्हें कस्तूरी गोल्ड चाय की तरफ से पुरस्कृत किया गया। जिसमे प्रथम पुस्कार श्रीमतिअंजु छाजेड़, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती रेखा सुराणा एवं तृतीय पुरस्कार श्रीमति कोचर व श्रीमती पुष्पा चपडोद एवं सभी गरबा खेलने वाले प्रतियोगी को कस्तूरी चाय के श्री वर्धमान मांडोत द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए।अंत मे सदस्यो का सहभोज हुआ।इसअवसर पर शांतिलाल रुणवाल,रमणीक कांकरिया, पुखराज पटवा, पुखराज कांठेड़,अभय श्रीमाल रिंगनोद ,सुशील मेहता, सरदारमल चोरडिया,लोकेंद्र मेहता अशोक रांका पारस छाजेड़ श्रेनिक नांदचा राजकुमार पीपाड़ा अशोक झामर सुशील जैन आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। मीटिंग समाप्ति राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। उक्त जानकारी संस्था सचिव अनिल चोपड़ा ने दी।