

जावरा (अभय सुराणा ) । करणी सेना प्रमुख श्री जीवन सिंह ने आज जागनाथ महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर अपने हजारों समर्थकों की शुभकामना प्राप्त कर पुल बाजार से पैदल चलते हुए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन देते समय आपके साथ पूर्व भाजपा नेता पवन सोनी युवा मोर्चा के विवेक पोरवाल ऑटो यूनियन के अध्यक्ष फिरोज काजी आदि साथ थे। निर्वाचन कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में उनके समर्थक उनके उत्साह वर्धन हेतु जोर-शोर से नारेबाजी भी कर रहे थे आज नामांकन भरने में ही जीवन सिंह ने अपनी ताकत दिखाई युवाओं में बहुत ज्यादा उत्साह देखा गया लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह आपका स्वागत भी किया गया ।नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए आपने कहा कि मैं जनता को उम्मीदवार हूं किसी विशेष वर्ग का नहीं चुनाव मैदान में अब जनता निर्णय करेगी कि हमें कैसा उम्मीदवार चाहिए मैं पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करने के लिए संकल्पित हूं और मैं जनता का ही उम्मीदवार हूं किसी विशेष वर्ग का नहीं।