रतलाम जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए शुक्रवार को 11 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए

रतलाम 27 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम जिले में शुक्रवार को अभ्यर्थियों द्वारा 11 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।
जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री पारस सकलेचा, भारतीय जनता पार्टी से श्री चैतन्य काश्यप तथा भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी से श्री विजयसिंह यादव द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
इसी तरह जिले की सेलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री हर्षविजय गहलोत गुड्डू द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में भारतीय जनता पार्टी से श्री राजेंद्र पांडे तथा भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी से श्री विजयसिंह यादव द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री लक्ष्मणसिंह डिंडोर तथा निर्दलीय डॉ. अभय ओहरी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
जिले की आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय श्री रमेश मालवीय तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री प्रेमचंद गुड्डू एवं निर्दलीय श्री प्रेमचंद गुड्डू द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

Play sound