उपप्रवर्तक श्री अरुणमुनिजी म.सा. आदि ठाणा-2 के सानिध्य में नवकार मंत्र आराधकों का सम्मान

रतलाम । परम पूज्य गुरुदेव उपप्रवर्तक श्री अरुणमुनिजी म.सा. आदि ठाणा 02 के सानिध्य में नवरात्रि के दौरान जिन धर्मनिष्ठ श्रावक श्राविकाओं ने नवकार मंत्र की 11/11 माला प्रतिदिन के जाप नीमचौक स्थानक में किये थे, उनका सम्मान
दिनाँक 29 अक्टूबर रविवार को प्रवचन के दौरान किया गया
यह सम्मान संघरत्न शांताकुमारी इन्दरमलजी पटवा (वकील सा.) परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर संघरत्न इन्दरमलजी जैन, अध्यक्ष ललित पटवा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कटारिया, वरिष्ठ सलाहकार महेंद्र बोथरा, पन्नालाल कटारिया, बाबूलाल गाँधी, विनोद बाफना, कांतिलालजी बोथरा, मिट्ठूलाल खमेसरा, वर्षा दिनेश जैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनीष भटेवरा, पारस मेहता, रितेश मूणत आदि ने जाप आराधकों का सम्मान किया एवं धर्मसभा का संचालन महामन्त्री विनोद बाफना ने किया।

Play sound