जावरा (अभय सुराणा) । अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना ने बताया कि जावरा अनुविभाग के गांव रेवास में पदस्थ पटवारी हेमंत सोनी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जावरा आगमन पर उनका स्वागत किया था जिसका वीडियो वायरल हुआ और इस वीडियो की जांच की गई जो सही पाया गया इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री भाना ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी चाहे वह किसी भी दल में आस्था रखते हो आचार संहिता के दौरान किसी प्रकार के लापरवाही या आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएंगे।
हेमंत सोनी कर्मचारी नेता भी है और पूर्व में भी यह सुर्खियों में रहे हैं।