अशोक तिवारी की यूनियन में वापसी यूनियन को मिलेगी शक्ति

रतलाम। लगभग 6 माह से अधिक वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन से दूर रहे रेल कर्मचारी नेता अशोक तिवारी ने आज अपने समर्थकों के साथ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन मैं पुनः वापसी की है, श्री तिवारी के यूनियन में वापस आने से यूनियन की शक्ति बढ़ेगी वही मंडल कार्यालय पर  रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने वाला सशक्त यूनियन पदाधिकारी हमेशा उपलब्ध रहेगा!  यूनियन कार्यालय में आयोजित वापसी समारोह में मंडल मंत्री मनोहर बारठ, मंडल अध्यक्ष एस  एस शर्मा, ने  तिवारी को हार पहनाया और मंडल कार्यालय शाखा की जिम्मेदारी देते हुए मंडल कार्यालय शाखा का प्रभार एवं मंडल का मीडिया प्रभारी की घोषणा की उनके साथ आए अशोक उपाध्याय, आशीष नागदा, शशिकांत शर्मा, देवकीनंदन भारद्वाज सुरेंद्र सिंह राव प्रदीप पालीवाल देवेंद्र वर्मा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ से मजदूर संघ छोड़कर यूनियन की सदस्य लेने पर  विनोद मातोडिया का भी हार फूल पहनाकर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर मंडल के  सहायक मंडल मंत्री हरदेश पांडे, नरेंद्रसिंह सोलंकी, युवा समिति के दीक्षांत पंड्या, गौरव सांगते, महिला समिति सचिव श्रीमती रंजीता वैष्णव भूपेंद्र मकवाना, भूपेंद्र गुर्जर, सुनील चतुर्वेदी, राजेश जैन विक्रम सिंह चौहान राजेश माथुर मनीष जोशी रोशन खान सहित हजारों रेल कर्मियों ने श्री तिवारी का स्वागत किया!