भाजपा की सरकार कें शासन मे खिले किसानो के चेहरे, महिलाओ के लिए अनेक योजना लागु की

सिमलावदा। बीस साल पहले कांग्रेस की सरकार ने किसानो और महिलाओ के हित के लिए कोई काम नहीं किया था। कांग्रेस आदिवासी भाइयो और बहनो के नाममपर ही वोट लेती रही। आज भाजपा की सरकार ने किसानो हित के लिए किसान सामान निधि योजना लायी। जिसमे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानोंके खाते मे सीधे राशि डाली जा रही है। भाजपा के शासन मे किसानो के चेहरे खिले है। वही महिलाओ के हित के लिये लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि अनेक योजनाए भाजपा की सरकार द्वारा लाइ गई।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के रतलाम ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर द्वारा गुरूवार को जनसंपर्क मे कही। जनसंपर्क मे मथुरालाल डामर द्वारा सरकार की कई जन हितेषी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं को दी। जिससे किसानो और महिलाओ की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई। पालसोडा गांव मे पूर्व प्रधान मंत्री अटलबिहारी वाजपेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ की कई जगहों पर मथुरालाल डामर को फलो से तोला गया। गुरुवार को जन संपर्क मे मथुरालाल डामर का नंदलई मे कई जगहों पर केले से तोला गया। डेलनपुर मे जनसंपर्क के दौरान मतदाताओ द्वारा मथुरालाल डामर को सेब से तोला गया। जगह जगह मंच बना कर पुष्प वर्षा की व साल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। गुरूवार को सातवडलिया, ताजपुरिया, मठरुंडा, तुमडिपाडा, फ़तेहगढ़, नेपाल, गोपालपूरा, इसरथुनी, बिडपाडा, जामथुन, नंदलाई, डेलनपुर, पलसोडा व बंजली मे जनसंपर्क किया गया। मथुरालाल डामर का जन संपर्क के दौरान जगह जगह मंच से स्वागत किया गया। जिला मंत्री पदमा जायसवाल, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोनम कौशल, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, अनिल जाट, अशोक धाकड़, विवेकानंद चौधरी, राकेश पाटीदार कनेरी, महाराज गुर्जर, दिलीपसिंह, विकास आदि पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जन संपर्क कर मतदाताओं से बीजेपी की सरकार बनाने के लिए मतदान करने की अपील की।
आज शुक्रवार को बांगरोद मण्डल के अमलेटा, उसरगार, कारोदा, सेजवता, घटला, भटूनी, जड़वासाकला, कालोरीकला, सिमलावदा खुर्द, मालवासा, हटनारा व रिंगनिया गांव मे मथुरालाल डामर का जन संपर्क रहेगा।
फोटो। नंदलाई मे बीजेपी प्रत्याशी मथुरालाल डामर का स्वागत करते हुए सरपंच व महिलाए।