

झुमरीतिलैया । जैन समाज के लोगों ने सत्य अहिंसा के अवतार भगवान महावीर का 2550 वा निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। दीपावली महापर्व के दिन ही जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति बिहार के पावापुरी सिद्ध क्षेत्र से हुई थी आज के दिन पूरे विश्व एवं भारतवर्ष के जैन धर्म के लोग बड़े श्रद्धा पूर्वक भगवान महावीर के निर्वाण मोक्ष कल्याणक की प्राप्ति होने पर खुशी पूर्वक दीपावली का पर्व मनाते हैं स्टेशन रोड स्थित बड़ा जैन मंदिर से गुरुदेव सुयश सागर के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तजन नगर भ्रमण करते हुए नया मंदिर पानी टंकी रोड पहुंचे बैंड बाजे और भगवान महावीर के जय घोष के साथ भक्तजन खुशी से झूमते नाचते चल रहे थे नया जैन मंदिर पहुंचने पर पूज्य जैन संत 108 सुयश सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में जैन समाज के हजारों भक्तजन श्रद्धालु महिला पुरुष बच्चों ने महावीर भगवान की पूजा भक्ति बड़े ही श्रद्धा पूर्वक से की पूज्य गुरुदेव सुयश सागर जी ने अपनी अमृतवाणी में भक्तजनों को कहा कि आज का दिन जैन धर्मावलंबियों के लिए सबसे पावन एवं पवित्र दिन है आज दीपावली के दिन सत्य अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण मोक्ष प्राप्त हुआ था पूरे विश्व को उनके सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है तभी राष्ट्र में अमन चैन और शांति कायम रह सकती है जिओ और जीने दो का सिद्धांत से ही विश्व में भाईचारा और शांति को स्थापित किया जा सकता है स्टेशन रोड बड़ा मंदिर में भगवान की मुख्य शांति धारा शशि रीता सेठी परिवार ने की प्रथम अभिषेक श्री प्रकाश गंगवाल परिवार ने किया भगवान के मोक्ष कल्याणक का निर्वाण लाडू सुरेंद्र सौरभ सरिता काला परिवार ने चढ़ाया पानी टंकी रोड स्थित नया जैन मंदिर में भगवान महावीर को 24 किलो का मुख्य निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य सुशील कुमार राज सुनील छाबड़ा परिवार को मिला मुख्य शांति धारा करने का सौभाग्य सुरेंद्र सौरभ काला परिवार को मिला निर्मल दिनेश झाझंरी परिवार सुबोध आशा गंगवाल परिवार कमल पियूष कासलीवाल परिवार कमल ऋषभ श्रेयांश सेठी परिवार ने भी भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया नया मंदिर में निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य फूलचंद किशोर प्रदीप पांडया परिवार, कैलाश मनोज कमल कासलीवाल परिवार ,ललित सिद्धांत सेठी परिवार ,निर्मल आशीष छाबड़ा परिवार को मिला बड़ा मंदिर में बॉबी अजय सेठी संजय लट्टू छाबड़ा और उनकी पूरी टीम ने पावापुरी मंदिर की आकृति का निर्माण कराया जहां भक्त जनों ने भगवान महावीर की अभिषेक पूजा की नया मंदिर में मनीष सेठी दिलीप बाकलीवाल रूपेश छाबड़ा आदि लोगों ने पूरे मंदिर की साज सजावट और व्यवस्था का निर्वहन किया भगवान के मोक्ष कल्याणक का निर्वाण लाडू बनाने में ममता सेठी नीलम सेठी निर्मला सेठी आदि महिलाओं ने अपना सहयोग दिया नया मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की बेदी में 64 चवर और चांदी का चंदवा लगाया गया चातुर्मास कमेटी के संयोजक नरेंद्र झाझंरी समाज के अध्यक्ष प्रदीप पांडया मंत्री ललित सेठी उपाध्यक्ष कमल सेठी उप मंत्री राज छाबड़ा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला भंडारी सुनील सेठी निवर्तमानपार्षद पिंकी जैन ,मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा ने सभी को भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण कल्याणक महोत्सव की बधाई दी।