



इंदौर महावीर भवन 15 नवंबर 2023 । किसी के ऊपर उपेक्षा का प्रहार करना हथियारों के प्रहार से भी अनंत गुना घातक और खतरनाक होता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने संबोधित करते कहा कि उपेक्षा अपने आप में अधर्म और पाप का प्रतीक है हिंसा की जननी है।
उन्होंने कहा कि जाति पद धन के नशे में किसी आत्मा की उपेक्षा करना साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है। मुनि कमलेश से बताया कि उपेक्षा को आनंद की अनुभूति में जो बदल लेता है वह परमानंद को प्राप्त करता है प्रभु का सच्चा भक्त होता है। राष्ट्र संत ने कहा कि किसी को उपेक्षित करने के लिए अपने दिल में उठने वाली हीन भावना अपने सद्गुणों को नष्ट कर देगी पाप का संचय करेंगे और अगले के पुण्य का संचय होगा।
जैन संत ने कहा कि प्राणी मात्रा में परमात्मा का अंश है परमात्मा की भांति प्रत्येक प्राणी को पूजनीय भावों से देखने वाला सच्चा धार्मिक है। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा वरिष्ठ कार्यकर्ता सरोज कावड़िया बेगू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी एवं एमएलए प्रत्याशी सुरेश कुमार ने राष्ट्र संत के चरणों में वंदन और नमन हमारे साथ प्रेषित करते हुए शीघ्र सेवा में उपस्थित होने की भावना व्यक्त की। नाशिक पुणे सूरत कोलकाता का स्थान से गुरु भक्त सेवा में उपस्थित हुए।