भाजपा मतलब विकास और विकास की सरकार को जितना

सिमलावदा। शिवराज सरकार ने 20 सालो मे विकास किया है। किसानो को पर्याप्त बिजली, सड़क, पानी मिला है। हर गांव मे सड़क बनी है। महिलाओ को लाडली बहना के तोर पर 1250 रूपए मुख्यमंत्री ने सहायता के रूप मे दिए है। हर क्षेत्र मे विकास हो रहा है। भाजपा यानी की विकास और आपको इस विकास की सरकार को जितना है। भाजपा की सरकार बनाना है।
यह बात रतलाम ग्रामीण विधानसभा मे बीजेपी प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने कही। मथुरालाल डामर जन जन के लाडले नेता है। अपने जन सम्पर्क के लिए जिस गांव या कस्बे मे जा रहे है। वहा पर मतदाताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है। जगह जगह पुष्प वर्षा, विजय तिलक, शाल श्रीफल से सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही कई स्थानों पर मथुरा बा को फल व मिठाइयो से तोला जा रहा है। बुधवार को मथुरालाल डामर ने अपने क्षेत्र के भीलखेड़ी, धराड, सालाखेड़ी व बिरमावल मे अपना जन सम्पर्क किया। जन सम्पर्क के दौरान भीड़खेड़ी मे मथुरालाल डामर को 11 फील लम्बी माला पहना कर स्वागत किया गया। वही सालाखेड़ी मे बा के समर्थको द्वारा केले से तोला गया। जन सम्पर्क के दौरान महिलाओ व बालिकाओं द्वारा मथुरालाल डामर को तिलक लगा कर जीत का आशीर्वाद दिया जा रहा है। जन सम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या मे बा के समर्थको का जमावड़ा लग रहा है। घर घर ले जा कर बा का स्वागत कर सम्मानित किया जा रहा है। मथुरालाल डामर के समर्थक जन सम्पर्क के दौरान नारे लगते नजर आये की अबकी बार 50 हजार से जीत का नारा लगते रहे।