श्री अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा द्वारा आयोजित दिवाकर ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

19 नवंबर को प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा., प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी म.सा. के सानिध्य में प्रतियोगिता के पुरूस्कार होगें वितरित

नीमच। श्री अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा द्वारा आयोजित दिवाकर ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा । ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लेकर अपने ज्ञानार्जन को बढ़ाया उसके लिए आयोजन समिति ने सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद, साधुवाद दिया गया तथा प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार दिनांक 19 नवंबर 2023 रविवार को नीमच में प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में दिवाकर भवन गांधी वाटिका के सामने नीमच में ( लाभार्थी श्रीमती पूर्णिमा श्याम जी बोकाडिय़ा उदयपुर के सौजन्य से) वितरित किए जाएंगे ।
प्रतियोगिता में विजेता के नाम इस प्रकार है
प्रथम – मंजू जी सुराणा रतलाम -1500/-, द्वितीय-किरण जी चौहान नीमच-1300/-, तृतीय-शिवा जी सिंघवी उदयपुर -1100/- ।
प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता- 200/- प्रत्येक
मनीषा जी रांका जावरा, चंदा जी मेहता नीमच, तारा जी दाणी बड़ीसादड़ी, शीतल जी डांगी रतलाम, सविता जी भामावत नीमच, हेमलता जी आंचलिया उदयपुर, विमला बाई जी चोपड़ा नीमच , सुनंदा जी बाफना उदयपुर, कुशलराज जी बोहरा रतलाम , चंदनबाला जी परमार नीमच, सीमा जी मोदी रतलाम। आयोजन समिति ने सभी गुरु भक्त, ज्ञानार्जन पिपासु प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई दी ।
श्री अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा की श्रीमती संगीता जारोली राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती प्रतिभा मंडलेचा राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीमती पुष्पा पामेचा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने आग्रह किया है कि सभी बहनें आयोजन में अवश्य पधारें वहीं अगर किसी कारणवश अगर आने में असमर्थ हो तो मुझे अवगत करवाएं ताकि आपके इनाम की राशि आपको पेटीएम के द्वारा भेजी जा सकें।