सम्यक ज्ञान आत्मा को निर्मल, विचारों को पवित्र और आचरण को सात्विक बनाता है- राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की इंदौर शाखा का शपथ समारोह राष्ट्र संत मुनि कमलमुनि कमलेश के सानिध्य तथा वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा जावरा एवं राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल के मार्गदर्शन में 18 नवंबर को महावीर भवन इंदौर में होगा

इंदौर महावीर भवन 17 नवंबर 2023 । अज्ञान जैसा कोई शत्रु नहीं इससे बड़ा कोई अभिशाप नहीं एक शब्द के ज्ञान का दान तीन लोक की संपत्ति के दान से बड़ा है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने ज्ञान पंचमी पूर्व संध्या संबोधित करते कहा कि सम्यक ज्ञान आत्मा को निर्मल, विचारों को पवित्र और आचरण को सात्विक बनाता है।
मुनि कमलेश ने बताया कि अनंत जन्मों का अज्ञान अंधकार एक पल के ज्ञान से समाप्त हो जाता है और जन्म जन्मांतर तक आत्मा का मार्गदर्शन करता है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान के माध्यम से ही विश्व की संपूर्ण समस्याओं को सुलझाया जा सकता है ज्ञानवान दुनिया से जाने के बाद भी पूरे विश्व को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करता रहता है। राष्ट्र संत ने बताया कि ज्ञान सच्चा मित्र है सुख दुख का साथी है परमात्मा का दूसरा नाम ही ज्ञान है।
ज्ञान पंचमी के पावन प्रसंग पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रमेश भंडारी ने बताया कि मंच की इंदौर शाखा का शपथ समारोह मंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा जावरा एवं राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल के मार्गदर्शन में 18 नवंबर प्रातः 9:00 बजे महावीर भवन में मुनि कमलेश के सानिध्य में होगा। जिसमें बिहार शाखा के अध्यक्ष मनोज कुमार वेस्ट बंगाल कोलकाता के प्रांतीय अध्यक्ष विमल जैन राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय राजगृह के अध्यक्ष सुभाष वेद पुष्पा जैन कोलकाता विजय बोहरा इचलकरंजी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इंदौर शाखा के अध्यक्ष सुमती लाल लालवानी महिला शाखा त्रिशला जैन युवा शाखा सौरभ जैन अपने 51को सदस्य सहयोगियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।
मंच के प्रमुख अभिषेक नाहर इंदौर ने बताया कि दिवाकर मंच 18 राज्यों में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा चिकित्सा पर्यावरण राष्ट्रीय एकता व्यसन मुक्ति संत सेवा गौ सेवा करते हुए कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं कार्यकर्ताओं को कई राज्य सरकारै सम्मानित कर चुकी है मंच में सभी धार्मिक सामाजिक राजनीतिक के प्रमुख आईपीएस आईएएस न्यायाधीश सी ए इंजीनियरय सदस्य बनकर समर्पित भाव से सेव कर रहे हैं यहांतक की देश की 70 सेंट्रल जेल में गौशालाएं प्रारंभ की है कई राज्यों से वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे। चातुर्मास समिति के संयोजक प्रकाश भ टेवरा ने जानकारी दी मंच के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक मेहता इंदौर ने बताया कि 20 नवंबर के बाद सेंट्रल जेल में गौशाला का काम प्रारंभ किया जाएगा।