सनसिटी कालोनी रहवासी कल्याण समिति के पुनः अध्यक्ष बने त्रिवेदी

रतलाम। सनसिटी कॉलोनी रहवासी कल्याण समिति के पदाधिकारियों के चयन के लिए समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वानुमति से पुनः अध्यक्ष श्री आशुतोष त्रिवेदी को चुना गया । इसके साथ ही समिति के अन्य पदाधिकारी को भी नियुक्त किया गया। समिति में अध्यक्ष – आशुतोष त्रिवेदी,उपाध्यक्ष- सुरेश माथुर,सचिव – विनोद राठौर, सहसचिव -नवीन झामर, कोषाध्यक्ष – संजय पंडित,सहकोषाध्यक्ष – अमित ओझा, परामर्शदाता -ओ.पी. चौधरी ,मनीष पंडित, विनोद चौहान,अर्जुन सिंह एवं तुलसी चोटरानी को चुना गया। सूचना एवम् प्रसारण प्रभारी रजनीश जैन, मुकेश पोरवाल ,देवेन्द्र ठाकुर , नीरज पांचाल , अमित जैन ,आशीष बिलाला एवम् आनंद मेहता को बनाया गया।समिति के संरक्षक अश्विनी सक्सेना को बनाया गया। समिति के लिये विशेष सहयोग सुनील नेमानी , अशोक व्यास, सुरेन्द्र सिंह एवम् अशोक जोशी का रहा। सनसिटी कॉलोनी में नई समिति निर्माण हेतु सभी कॉलोनी वासियों ने हर्ष जताया है।