गोपालजी का बड़ा मंदिर पर मनाई जाएगी देव दिवाली

रतलाम 22 नवंबर 2023। श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर पर देव उठनी एकादशी पर देव दिवाली मनाई जाएगी। महिला मण्डल द्वारा रंगोली सज्जा कर 1111 दीपक जलाकर आतिशबाजी कर प्रबोधिनी एकादशी मनाई जाएगी। सायं 4 बजे से 6 बजे तक रंगोली बनाई जाएगी। 6 बजे दीपक लगाए जाएंगे व 9 बजे रंगोली बनाने वाली बालिका व महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। गोपाल मंदिर गोपालजी के भक्त परिवार प्रत्येक घर से कम से कम 11 दीपक लाएंगे। उक्त कार्यक्रम में सभी भक्तगण भाग लेकर गोपालजी के दर्शन का लाभ लें। उक्त जानकारी न्यास अध्यक्ष मनोहर पोरवाल एवं सचिव महेश व्यास ने दी।s