आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में अब होंगे विशेष प्रवचन

रतलाम, 23 नवंबर। आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में 24 नवंबर से पुनः प्रवचनों की धारा बहेगी। प्रवचनों की इस श्रृंखला में 24 एवं 25 नवंबर को शुभम रेसिडेंसी, तेजा नगर में प्रवचन होंगे। इसके साथ ही 27 नवंबर को चातुर्मास परिवर्तन एवं श्री शत्रुंजय तीर्थ की भाव यात्रा का आयोजन होगा।
आचार्य श्री के विशेष प्रवचनों की श्रेणी में 24 नवंबर शुक्रवार को यात्रा गति से दिशा की ओर विषय पर विशेष प्रवचन होंगे। इसके बाद 25 नवंबर शनिवार को यात्रा शुद्धि से सिद्धि की ओर विषय पर प्रवचन होंगे। प्रवचन प्रातः 9 से 10ः15 बजे तक शुभम रेसिडेंसी तेजा नगर में होंगे। इसके पश्चात 27 नवंबर को रतलाम जैन कॉलोनी में चातुर्मास परिवर्तन एवं श्री शत्रुंजय तीर्थ की भाव यात्रा का आयोजन होगा। इसके पूर्व प्रातः 6ः30 बजे सेठजी का बाजार से चातुर्मास परिवर्तन करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 7 बजे श्री शत्रुंजय तीर्थ की भाव यात्रा का आयोजन होगा, इसका लाभार्थी श्री जैन कॉलोनी श्री संघ रहेगा।