वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा 400 गौ माता को 5 क्विंटल गुड़ की लापसी, हरा चारा, सब्जियों भोग लगाया गया

रतलाम।आज देव दिवाली के पावन पर्व पर गौशाला में गौ माता को मीठा गौ भोज देवउठनी एकादशी के अवसर पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा जे वी एल स्थित श्री कामधेनु गौशाला की लगभग 400 गौ माता को 5 क्विंटल गुड़ की लापसी, हरी सब्जियां ,हरा चारा व ताजे फलों का भोग सभी गौ माता को लगाया गया। आतिशबाजी कर गौ माता की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। आज के इस विशेष आयोजन में ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, कैलाश सोमानी, महावीर सिंह शक्तावत, राजकुमार पंजाबी, मुकेश भार्गव, रामचंद्र भाटी, नारायण पाटीदार, महेश शर्मा, विकास सिसोदिया, सुरेश टॉक व महिला मंडल में शकुंतला सिसोदिया, आशा भट्ट, श्यामा वाघेला, रेणु भार्गव, ज्योति शर्मा, सोना पंजाबी व गुरु भक्त मंडल की प्रमुख शांतिबाई शुक्ला द्वारा उपस्थित सभी गो भक्तों द्वारा अपने हाथों से देव दिवाली के मिष्ठान खिलाया गया। यह जानकारी दिनेश वाघेला ने दी।