रतलाम। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12.5.2019 को फरियादी विजय पिता त्रिवेणीप्रसाद तिवारी जाति ब्राम्हण निवासी महौता थाना शाहपुर जिला रीवा ने थाना औद्योगिक क्षैत्र पर रिपोर्ट किया कि वह अपने रिश्ते के भाई विरेन्द्र कुमार तिवारी निवासी अगडाल थाना गढ जिला रीवा का 1110 आईशर ट्रक क्रमांक MP 17 G 2072 ड्रायवरी करता है। वह ट्रक लेकर दिनांक 11.5.19 को रतलाम आया था उस दिन एक अज्ञात व्यक्ति के मोबाईल नम्बर से जिसने अपना नाम रमेश शर्मा बताकर उसके मोबाईल नंबर पर फोन लगाकर बोला कि उसे इफ्का फेक्ट्री के सामने से समान भरवाकर रीवा भिजवाना है। उसकी बात पर विश्वास कर फरियादी इफ्का फैक्ट्री पर आयशर ट्रक सहित गया। वहा पहुंचने पर एक व्यक्ति मिला जिसने कहा की इफ्का फेक्ट्री के अन्दर सिविल ट्रक वाला जाना प्रतिबन्धित है इसलिये ट्रक मे माल भरकर मै गेट के बाहर ही ट्रक माल सही वापस लौटा दुँगा । ऐसा बोलकर आयशर ट्रक लेकर फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 248/2019 धारा 406 भादवि. का कायम किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश एवं पतारशी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश कुमार खाखा एवम नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव वारंगे के मार्गदर्शन मे थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। प्रकरण में 04 वर्ष से फरार आरोपियों की पतरशी एवम् गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा 7,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवम तकनीकी साक्ष्यों के आधार अज्ञात व्यक्ति की 4 वर्ष से फरार आरोपी अशरफ पिता अब्दुल लतीफ गौरी निवासी 5/7 उषागंज छावनी थाना संयोगीतागंज हाल मुकाम नुरानी मस्जिद के पीछे आजाद नगर इंदौर जिला इंदौर को गिरफ्तार किया। आराेपी अशरफ ने पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने साथी कालू उर्फ मोहम्मद अली, सेजाद, आलम और रहीम के साथ मिलकर दिनांक 11.5.19 को फरियादी का ट्रक इफ्का फैक्ट्री से लेकर चले गये थे तथा उक्त ट्रक को इकराम पिता खालिद निवासी दस्तनपुर जिला अकबरपुर (उ.प्र.) को 04 लाख रूपये मे बेचना बताया ।
गिरफ्तार आरोपी – 1. अशरफ पिता अब्दुल लतीफ गौरी उम्र 31 साल निवासी 5/7 उषागंज छावनी थाना संयोगीतागंज हाल मुकाम नुरानी मस्जिद के पीछे आजाद नगर इंदौर जिला इंदौर
फरार आरोपी – कालू उर्फ कल्लू उर्फ मोहम्मद अली पिता मकबुल खांन पठान उम्र 38 साल निवासी मकान नंबर 104 गौतमपुरा नाका, देपालपुर हाल मुकाम अमानत पार्क पीथमपुर चौपाटी जिला इंदौर तथा सेजाद, आलम और रहीम तथा इकराम पिता खालिद निवासी दस्तनपुर जिला अकबरपुर (उ.प्र.)
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, प्र.आर. नौसाद खान, आर. विरेन्द्र सिंह, आर. पंकज तथा सायबर सेल से आर. मयंक व्यास की आरोपी को पकडने मे सराहनीय भूमिका रही।