श्री जैन दिवाकर जगत वल्लभ प्रसिद्ध वक्ता गुरूदेव श्री चौथमल जी मसा की 146 जन्म जयंती के उपलक्ष में जीव दया का कार्य किया गया

हैदराबाद । श्री जैन दिवाकर जगत वल्लभ प्रसिद्ध वक्ता गुरूदेव श्री चौथमल जी मसा की 146 जन्म जयंती के उपलक्ष में आज श्री जैन दिवाकर संघ हैदराबाद द्वारा गौशाला में गौमाता को चारा और गुड खिलाया गया एवं टैंक बंड पर कबूतरों को अनाज खिलाया गया जिसमे जैन दिवाकर संघ के अध्यक्ष मदनलाल संचेती महामंत्री विमलेश कोठारी अशोक बाबेल अशोक तातेड विक्की तातेड उपस्थित थे।
वही कल दिनांक 25 नवंबर 2023 को श्रमण संघीय युवाचार्य श्री महेन्द्र ऋषि जी मसा आदि ठाणा के पावन सानिध्य मे जैन दिवाकर जन्म जयंती जैन स्थानक मारूती विधि स्थानक सिकंदराबाद मे भव्य रूप मे मनाई जायेगी। सभी से आग्रह भरा निवेदन पधारकर गुरु गुणगान का लाभ उठाये।