25 नवम्बर से निंरतर जारी था गुरुदेव का संलेखना

मेरठ। श्रमण संघीय सलाहकार भीष्म पितामह तपस्वी रत्न पूज्य गुरुदेव श्री सुमति प्रकाश जी महाराज साहब जैन नगर मेरठ में विराजमान थे, गुरुदेव का संथारा सहित देवलोकगमन हो गया है। गुरुदेव का संलेखना (संलेखना में कुछ सीमित वस्तुओं पदार्थ का आगार रखकर सभी चीजों का प्रत्याख्यान रहता है।) जो की 25 नवम्बर 2023 निरतर जारी था । पूज्य गुरुदेव वाचनाचार्य उपाध्याय डॉ. श्री विशाल मुनि जी महाराज साहब , उप प्रवर्तक श्री अभिषेक मुनि जी महाराज साहब नेपाल केसरी मानव मिलन संस्थापक राष्ट्र संत श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज साहब मधुर गायक श्री पुनीत मुनि जी महाराज साहब उप प्रवर्तक श्री आशीष मुनि जी महाराज साहब प्रभुद्ध चिंतक श्री प्रबुद्ध मुनि जी महाराज साहब अध्ययनशील श्री तीर्थश मुनि जी महाराज साहब आदि विराजित संतो द्वारा पूज्य गुरुदेव श्री सुमति प्रकाश जी महाराज साहब के देवलोकगमन पर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।