कार्तिक पूर्णिमा पर स्थापना दिवस मनाया गया

पिपलौदा। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के स्थापना दिवस कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम दादावाड़ी में श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के द्वारा परिषद स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिर प्रांगण में ध्वज फहराया एवम परिषद गीत गाया व जयकारों के साथ परिषद स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर परिषद के महेश बोहरा, विशाल धींग, सुधीर बोहरा, अमित जैन, प्रफुल जैन, जितेन्द्र बाबेल, ललित जैन, पंकज जैन, सत्येंद्र जैन आदि उपस्थित थे।