आध्यात्मिक ज्ञान और महापुरुषों के संपर्क से ही विचारों की पवित्रता आना संभव है – राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

बड़वाह जैन मंदिर 13 दिसंबर 2023 । हथियारों के टकराव से भी ज्यादा विचारों का टकराव अनंत गुना घातक और खतरनाक होता है। उक्त विचार राष्ट्र संतकमल मुनि जी कमलेश ने संबोधित करते कहा की हथियारों से कुछ लोगों पर हमला किया जा सकता है लेकिन विचारों से पूरे विश्व को तबाह किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकृत मानसिकता के विचार परमाणु बम से ज्यादा खतरनाक है। इससे अगले का नुकसान हो ना हो स्वयं के सदगुण नष्ट हो जाते हैं। मुनि कमलेश ने बताया कि खून हार्ड किडनी बदलने की मशीन है लेकिन विचार परिवर्तन के लिए विज्ञान, सरकार के पास भी कोई केमिकल्स और साधन नहीं है। विचारों का युद्ध ही हथियारों के युद्ध की जननी है। आध्यात्मिक ज्ञान और महापुरुषों के संपर्क से ही विचारों की पवित्रता आना संभव है। विचारों से शैतान, इंसान और भगवान बनते हैं। जैन संत ने कहा कि टकराव, तनाव, फिरका परस्ती का विश्व के किसी धर्म में स्थान नहीं है यह अपने आप में अधर्म और पाप है, धार्मिक व्यक्ति को भी शैतान बना देता है। कौशल मुनि जी ने मंगलाचरण किया अक्षत मुनि जी घनश्याम मुनि जी ने भी विचार व्यक्त किये । 14 दिसंबर को प्रार्थना 9:00 बजे प्रवचन के पश्चात कर ही की और बिहार संभावित है 16 दिसंबर करही में प्रवचन होंगे।