सुराणा अध्यक्ष, मेहता सचिव एवं सोलंकी कोषाध्यक्ष मनोनीत

हुंडी ऋण भुगतान समन्वय समिति का हुआ गठन

जावरा (निप्र) । आर्थिक अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे तथा आपस में समन्वय बना रहे इस हेतु नगर के प्रबुद्ध जनों की एक मीटिंग में हुंडी ऋण भुगतान समन्वय समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वानुमति से निम्नलिखित पदाधिकारी का मनोनयन किया गया। समिति में सरक्षक डॉ राम तोलानी, कमल नाहटा एवं सुनील कोठारी, अध्यक्ष अभय सुराणा, उपाध्यक्ष विनोद पोरवाल एवं विजय कोठारी, सचिव अतुल मेहता, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सोलंकी, सह कोषाध्यक्ष प्रणय नाहटा सहसचिव अमित पोखरना बनाए गए। इन पदाधिकारीयों के अलावा 11 सदस्यों की एक कार्यकारिणी भी बनाई गई है।