‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत आज रविवार 17 दिसम्बर को दो बत्ती चौपाटी व विरियाखेड़ी में आयोजित होंगे शिविर

रतलाम 16 दिसम्बर । ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पंहूचाने एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये आवश्यक सेवाऐं सुलभ कराये जाने हेतु नगर निगम द्वारा अब 16 से 21 दिसम्बर तक पृथक-पृथक दिनांको को 11 स्थानों पर षिविरों का आयोजन किया गया है।
नगर निगम द्वारा आयोजित किये गये शिविरों के तहत 17 दिसम्बर रविवार को प्रातः दो बत्ती चौपाटी व सांयकाल संत कवंर राम खेल मैदान के पास विरियाखेड़ी, 18 दिसम्बर सोमवार को प्रातः पुराना बाजना बस स्टैण्ड चौराहा व सांयकाल अलकापुरी चौराहा (भारत माता प्रतिमा के पास), 19 दिसम्बर मंगलवार को प्रातः महलवाड़ा घंटाघर के सामने नई सड़क व सांयकाल त्रिपोलिया गेट, 20 दिसम्बर बुधवार को प्रातः रामेश्वर मंदिर के पास जावरा रोड व सांयकाल इन्द्रानगर सांई मंदिर के पास तथा 21 दिसम्बर गुरूवार को प्रातः उंकाला रोड संजीवनी क्लीनिक के पास शिविरों का आयोजन किया गया है।