खाचरौद (हर्षित चौरड़िया)। नगर के महावीर भवन जैन स्थानक में विराजित जैन शांत-क्रांति संघ के आचार्य श्री विजयराज जी म.सा आदि ठाणा-8 का मंगल विहार सोमवार दि. 18/12/2023 को प्रात: 7:15 बजे नागदा रोड पर ग्राम बुरानाबाद की और रहेगा। आचार्य श्री को विदाई देने के लिए नगर के जैन समाजजन बड़ी संख्या में विहार चल समारोह में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि जैनाचार्य एवं उनके शिष्यों सहित आठ संतों एवं साध्वी मंडल का रतलाम से पैदल विहार करते हुए दि. 9.12.23 को खाचरौद नगर में प्रवेश हुआ है। पिछले एक सप्ताह से गणेश देवली स्थित महावीर भवन में आचार्य श्री के सानिध्य में आयोजित हो रही विभिन्न धार्मिक गतिविधियों प्रवचन, गोचरी सेवा, ज्ञान चर्चा, युवा शिविर एवं ध्यान मांगलिक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। अन्य शहरों से भी भक्तजन आचार्य श्री के दर्शनार्थ आ रहे हैं, जिनके आथित्य सत्कार की व्यवस्था स्थानीय जैन संघ द्वारा की जा रही है।