04 वर्ष से फरार गौवंश वध के आरोपी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.13.2019 को फरियादी पवन मीणा ने रिपोर्ट किया था कि एक ट्रक RJ-09-GA-3234 को सेजावता फंटा फोरलेन रोड पर ड्रायवर व क्लिनर छोडकर कर भाग गये है, जिसमे गौवंश वध के लिये दो पार्टिशन मे भरे हुए है, गौवंश ट्रक मे ठूस- ठूस कर भरे हुए है जो भूखे प्यासे है। ट्रक मे दो अलग- 2 नंबर की प्लेट दस्तावेज सहित मिली है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 04/2019 धारा 4,6,9 म.प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधि., 11 पशु क्रुरता अधि. एवं 420,482,429 भादवि., 66/192 एम.व्ही एक्ट का अपराध कायम किया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव वारंगे के मार्ग दर्शन मे टीम का गठन किया गया । प्रकरण करीब 4 वर्ष विवेचना के दौराने दिनांक 19.12.2023 को आरोपी सलीम पिता कासम अब्दुला मुसलमान उम्र 44 साल निवासी मस्जिद के पास सीमेंट फैक्ट्री चंदेरिया थाना चंदेरिया जिला चित्तौडगढ (राज.) को गिरफ्तार कर पूछताछ करते बताया कि अपने साथी के साथ मिलकर नाहरगढ मंदसौर से ट्रक मे गौवंश को भरकर कानवन, धार तरफ दिनांक 02.01.2019 को जा रहे थे, रतलाम मे सेजावता फंटा फोरलेन रोड पर कुछ लोगो ने मेरे ट्रक को रूकवा दिया था । मै और मेरा साथी लियाकत गौवंश से भरे ट्रक को छोडकर भाग गये थे । आरोपी सलीम कासम को माननीय न्यायालय मे पेश किया जाएगा ।
गिरफ्तार आरोपी – 1. सलीम पिता कासम अब्दुला मुसलमान उम्र 44 साल निवासी मस्जिद के पास सीमेंट फैक्ट्री चंदेरिया थाना चंदेरिया जिला चित्तौडगढ (राज.) ।
फरार आरोपी – लियाकत निवासी मंदसौर।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, सउनि अजमेर सिंह भूरिया, आर. विरेन्द्र सिंह एवं सायबर सेल टीम की आरोपी को पकडने मे सराहनीय भूमिका रही ।