सुशासन दिवस व नमों ऐप गतिविधियों की भाजपा ने जिला टोली बनाई

रतलाम 19 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाने हेतु जिला टोली को गठन किया है। इसी प्रकार नमों ऐप गतिविधियों के लिए भी जिला टोली गठित की गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सुशासन दिवस की जिला टोली मे जिला महामंत्री संगीता चारेल को संयोजक एवं जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया तथा जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर सहसंयोजक बनाए गए है
इसी प्रकार नमों ऐप गतिविधियों की जिला टोली मे जिला महामंत्री निर्मल कटारिया संयोजक रहेंगे| सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक करन वशिष्ठ और सोशल मीडिया विभाग जावरा विधानसभा प्रभारी यंश सकलेचा को जिला टोली में सहसंयोजक बनाया गया है।