रतलाम से तारखेडी के लिए पैदल यात्रा निकली

रतलाम । शान्ति निकेतन कालोनी स्थित श्री सिध्देश्वर वीर हनुमानजी के मंदिर से तारखेडी धाम के लिए 4दिवसीय पैदल यात्रा आज् निकली । यात्रा के आयोजक गजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया भी यात्रा प्रथम दिन करवड,द्वितीय दिन कल्याणपुर एवं तृतीय दिन तारखेडी धाम के पास ही विश्राम कर यात्रा 23/12/2023 शनिवार को प्रात 9:00बजे तारखेडी धाम पहुचेगी जहाँ सुन्दरकाड किया जाकर महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है । यात्रा में प.कान्हा शर्मा,विजय नायक,रिक्कू दरबार,कुन्दन सोनी,राजेश उपाध्याय,सीताराम,दिपेश,अनिरूद्ध सिंह सहित भक्त शामिल हैं ।