मोन ग्यारस की आराधना 23 दिसंबर को

जावरा (निप्र) । अ.भा. जयणा मंगल ग्रुप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा ने बताया कि वागड़ विभूषण परम पूज्य आचार्य श्री मृदुलरत्न सागर सुरेश्वरजी महाराज साहब एवं तपस्वी रत्ना साध्वी श्री रत्नेशकला श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा के पावन सानिध्य में आचार्य भगवान द्वारा आयंबिल या उपवास के साथ इस महान दिवस पर पोषध आराधना की विशेष प्रेरणा के साथ मोन ग्यारस आराधना कराई जाएगी । सुराणा ने बताया कि मोन ग्यारस के दिन की गई आराधना संवत्सरी पर्व के समान ही महान है इस दिन की गई आराधना 150 गुना अधिक फलदाई होती है। शनिवार 23 दिसंबर को ठाकुर विलेज कांदिवली पूर्व मुंबई में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी श्री एवरशाईन पैराडाइज श्वेतांबर मूर्ति पूजक तपा. जैन संघ ट्रस्ट द्वारा की जा रही है।