राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर को मनाया जाएगा

रतलाम । राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे जनपद पंचायत सभागृह में आयोजित किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019के प्रावधानों के अन्तर्गत प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरुक करने हेतु शिविर, कार्यशाला तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।