दी न्यु सुपर क्लॉथ मर्चेन्ट एसोसिएशन का दुबई टुर सम्पन्न

रतलाम । दी न्यु सुपर क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन रतलाम का 80 सदस्यों का दुबई टूर 14 दिसम्बर को रतलाम से रवाना होकर 22 दिसम्बर रात्री में रतलाम पहुँचा । मुकेश बरमेचा ने बताया कि संस्था अध्यक्ष जयंतिलाल डांगी के मार्गदर्शन में एक ऐतिहासिक मनोरंजन टुर सम्पन्न हुआ। आपके निर्देशन में एसोसिएशन परिवार की पहली विदेश यात्रा जिसमें शानदार मैनेजमेंट एवं सुस्वादु भोजन का लाभ सभी ने लिया । वापसी में उज्जैन रोड़ पर चारपाई ढाबा पर सभी ने भोजन कर मीटिंग में अपने टुर के अनुभव शेयर करते हुए जयंतीलाल डांगी को शानदार टुर के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर अनिल राज बोहरा, अनिल तलेरा, अल्पेश लोढ़ा, हितेश पारव, सुनील बोथरा, प्रमोद रूनवाल, पवन बरमेचा, संजय गोधा, सुदीप सकलेचा, फकीरचंद सोनी, निर्मल भंडारी, पंकज चाणोदिया, प्रकाश डांगी, अभिषेक बोराणा, रमेश गादिया, राकेश श्रीश्रीमाल, चन्द्रशेखर जैन, ललित पटवा, सुजान खिमेसरा, सुरेन्द्र लुणिया, श्रीमती आभा बोराना, श्रीमती अनिता खिमेसरा, श्रीमती ललिता पटवा, श्रीमती सोनल लुनिया आदि ने अपने अनुभव सुनाते हुए अध्यक्ष जयंतीलाल डांगी से कहा आप ऐसे ही शानदार टुर हमेशा निकालते रहे । संस्था अध्यक्ष जयंतीलाल डांगी व सचिव राजेश भंडारी ने सभी को सम्बोधित करते हुए सभी के सम्पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । संचालन एवं आभार मुकेश बरमेचा ने किया ।