अक्षत पत्रक चित्रों को घर-घर वितरित किए जाएंगे

जावरा। भगवान श्री राम की पवित्र पावन जन्मस्थली अयोध्या नगरी में 22 जनवरी 2024 को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अमृत कलश आज रविवार विश्वनाथ बस्ती जावरा में ढोल, नगारों के साथ धूमधाम से शंकर मंदिर से गोरधननाथ मंदिर सोमवारिया बाजार पर नगर भ्रमण करते हुए पहुंचे वहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना करके रखे गए। आगे 1 जनवरी 2024 से अक्षत पत्रक चित्रों को घर-घर वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर समाज के बंधुवर सुभाष टुकड़िया, प्रदीप शर्मा, नितेश धनोतिया, उमेश शर्मा, सतीश सेठिया, धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया, पवन मकवाना ,कमल शर्मा ,पीयूष गुप्ता, गणेश धाकड़, गोल्डी सागर, आशीष दासोत, सुधीर सेठिया, नागेश्वर पांचाल, विवेक बरैया हनु मेहरा, मंगल पांचाल ,गोपाल पोरवाल, नमन अरोड़ा, लोकेश, हमीर सिंह राठौड़, दीपक मेहता ,विश्वजीत राठौर, अविनाश त्रिवेदी, बंटी टुकड़िया अफसर, श्रीमती गोविंद पोरवाल, श्रीमती सुधीर सेठिया उपस्थित थे।