पवम पावन आचार्य सुशील कुमार जी महाराज सा. के स्मारक डाक टिकिट का हुआ अनावरण

नई दिल्ली। परम पावन आचार्य सुशील कुमार जी महाराज सा. के स्मारक डाक टिकिट का अनावरण दिं. 24 दिसम्बर 2023 रविवार को आचार्य सुशील आश्रम, सी-599 डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर परम पावन आचार्य सुशील कुमार जी महाराज की शिष्या साध्वी दीप्ति जी एवं साध्वी लक्षिता जी के सानिध्य में किया गया । आशीर्वाद साहब सिंह ज्ञानी रंजीतसिंह ने दिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, दिल्ली प्रदेश विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष कपिल खन्ना, विश्व हिन्दु परिषद हरियाणा प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार पूर्व जज, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हरियाणा सरकरा कविता जैन, पूर्व सलाहकार मुख्यमंत्री हरियाणा राजीव जैन, वरिष्ठ उप प्रधान नगर पालिका सतीश जैन, लव वंसी खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र खत्री, शिक्षक तथा पत्रकार संदीप मरवाह, भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय शेखावत, पूर्व महापौर दिल्ली रविन्द गुप्ता, एसीपी दिल्ली पुलिस सुरेन्द्रसिंह राणा आदि अतिथिगण उपस्थित थे ।