वर्धमान स्वाध्याय मंडल की छ दिवसीय पालीताणा महातीर्थ की धार्मिक शैक्षणिक यात्रा

80 से अधिक सदस्य शामिल हुए यात्रा में शामिल

जावरा (अभय सुराणा)। श्री वर्धमान स्वाध्याय मंडल जावरा के सदस्यों का ग्रुप परम पूज्य साध्वी जी जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब की 100वी ओली जी के परणा निमित्त 6 दिवसीय पालीताणा पंच तीर्थ यात्रा 22 तारीख को राजेंद्र सूरी जैन दादावाड़ी जावरा से प्रारंभ हुई जिसमें लक्ष्मणी जी तीर्थ, स्टैचू ऑफ यूनिटी, झगड़िया जी तीर्थ‌, भरूच, गंधार, अणस्तु, सुमेर वर्माण, मणि लक्ष्मी, खंभात, कालिकुंड पारसनाथ,होते हुए 25 तारीख को प्राणी मित्र जीव दया प्रतिपालक वर्धमान स्वाध्याय मंडल के आशीर्वाद दाता एवं मार्गदर्शक कुमारपाल भाई वी शाह से मिलकर धार्मिक ज्ञान अर्जन एवं आशीर्वाद लिया ।
26 तारीख को शत्रुंजय महा तीर्थ पालीतणा पहुंची जहां पर परम पूज्य गुरुवरया साध्वी जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब के पारणा एवं भव्य वर घोड़े मैं सम्मिलित होकर पूज्य साध्वी जी के तप की अनुमोदना कर धर्म लाभ अर्जित की ।
अनेक तीर्थ की स्पर्शना एवं गुरु भगवंतो का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद 28 तारीख को मंडल के सभी सदस्य यात्रा पूर्ण करके अपने स्थान पर पहुंचेंगे । इस यात्रा में उज्जैन महिदपुर रोड ,जावरा, उन्हेल ,बोलिया नामली,निंबाहेड़ा ,इंदौर आदि नगरों के सदस्य सम्मिलित हुए। मंडल का यह धार्मिक प्रवास निश्चित मंडल को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करेगा यह यात्रा मंडल के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में निकाली गई। उक्त जानकारी सचिन भंडारी व भावेश हरण ने दी।