श्री जैन दिवाकर युवक परिषद द्वारा नवकार महामंत्र का 105वा जाप सआनंद संपन्न हुआ

गुरु चालीसा, गुरु भक्ति गीत का पाठ किया गया तथा लकी ड्रा खोले गये

निम्बाहेड़ा (राज.)। श्री जैन दिवाकर युवक परिषद द्वारा प्रतिमाह होने वाले नवकार महामंत्र का 105वा जाप श्रीमान माणकचंद विजयकुमार हिमांशु अंशुल मारू परिवार द्वारा दिवाकर भवन मे युवक परिषद के अध्यक्ष कमलेश दूग्गड की अध्यक्षता मे सआनंद संपन्न हुआ । श्रावक संघ एवम् युवक परिषद के सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र का जाप ,गुरु चालीसा एवं गुरु भक्ति गीत का पाठ किया गया, उसके पश्यात तीन लकी ड्रा खोले गये । लकी ड्रा के विजेता मदनलाल कटारिया , अरविंद जारौली , आशीष सिंघवी ।जाप के लाभार्थी का बहुमान युवक परिषद के सदस्य दिलीप जारौली,सुमित लोढ़ा,महावीर सिंघवी,मनोज मेहता,अर्पित सिंघवी ,नितिन नवलखा ,भव्य ढेलावत द्वारा किया गया ।अगले माह होने वाले जाप श्रीमान भोपालसिंह संजयकुमार मनोजकुमार मेहता परिवार (कदवासा वाले) की और से रहेगा । जाप के पश्चायत आभार युवक परिषद के कोषाध्यक्ष ऋषभसिंघवी ने जताया । जाप के पश्यात् मांगलिक श्रवण का पाठ संघ के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद ढेलावत ने दिया ।