ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा ने कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया

जावरा (अभय सुराणा )। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस पुरानी धान मंडी में गांधी जी की प्रतिमा पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा माल्या अर्पण कर मनाया गया इस अवसर पर कांग्रेस की स्थापना सन 1885 में ए ओ हूयूम द्वारा थियोसॉफिकल सोसाइटी कोलकाता में बनाई गई थी जिसका उद्देश्य हिंदुस्तान में अंग्रेजों से परेशान जनता के बीच जाकर उनकी परेशानी को जानना था तब महात्मा गांधी जी ने इस समस्या को लेकर आगे आए और उन्होंने जन आंदोलन चलाया और अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन यह नारा दिया और आजादी दिलवाई इस संघर्ष में पंडित जवाहरलाल नेहरू मौलाना आजाद सरदार वल्लभभाई पटेल एवं सभी धर्म के वरिष्ठ जन शामिल थे
उक्त विचारब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र गंगवाल शांतिलाल दसेड़ा बाबूलाल निंबे हरिनारायण अरोड़ा वरुण क्षौत्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार सेवादल प्रदेश सचिव मकसूद परदेसी आदि ने अपने विचार रखें और कहां की कांग्रेस संगठन हमारा मजबूत है उतार-चढ़ाव चलता रहता है जनता का फैसला मान्य है हम आगे भी संघर्ष करेंगे राहुल गांधी जी देश में घूम कर न्याय यात्रा निकाल रहे हैं हम लोकसभा जीतेंगे और भारतीय जनता पार्टी की मनमानी वाली सरकार को हटाएंगे यह संकल्प लेते हैं इस अवसर पर नगर पालिका जलकल समिति चेयरमैन मुस्तकीम मंसूरी शहरी विकास चेयरमैन आसिफ कबाड़ी वित्त समिति चेयरमैन लोकेश विजवा लोक निर्माण विभाग चेयरमैन इरफान कुरैशी पार्षद शौकत भाई इमरान कबाड़ी, विनोद ओरा महेश शर्मा अनिल सोनी अशोक सिसोदिया विमल पोखरना मजहर भाई बोहरा मनोहर हरा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे आभार कांग्रेस नेता अनिल सोनी ने माना उक्त जानकारी युवक कांग्रेस के विमल पोखरना ने दी।