
रतलाम 27 दिसंबर । आज सालाखेड़ी फोरलेन पर लघु उद्योग भारतीय के बैनर तले कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के नगर मे प्रथम आगमन पर आतिशबाजी कर पुष्प मालाए, श्रीफल व पगड़ी के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात लघु उद्योग भारतीय के अध्यक्ष संजय व्यास द्वारा मिठाई खिलाई गई। इस दौरान अध्यक्ष संजय व्यास, सचिव मनेन्द्र कृष्णानी सहित समस्त लघु भारतीय के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सुरेखा ने किया तथा उक्त जानकारी लघु उद्योग भारतीय रतलाम के मीडिया प्रभारी युवा उद्योगपति संदीप सकलेचा ने दी।