विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम जमुनिया एवं उमरथाना पहुंची

रतलाम 29 दिसम्बर 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा शासन प्रशासन की जनहितेषी कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ पहुंचाने के लिए शासकीय विभागों के साथ जिले के रतलाम ग्रामीण की ग्राम पंचायत जमुनिया व उमरथाना में पहुंची।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामर ने उद्बोधन देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिलना चाहिए। श्री डामर ने किसान शंकर पिता शिवा परमार, सागर पिता शिवाजी परमार को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन आदर्श ग्राम अंतर्गत बीपीएल अनुसूचित जाति कृषकों को 10 हजार रूपए तक कृषि यंत्र नपसैक स्प्रे, निमाड़ी पँजी, हसिया निशुल्क वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री राजेश बंजारा, जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण पाटीदार, यात्रा प्रभारी श्री राजेंद्र जाधव, श्री गणेश बैरागी, श्री सुरेंद्र राणावत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास, उपयंत्री श्रीमती पूजा भूरिया, श्री बबन बेनल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री कुलदीप मुनिया, श्री राकेश वसुनिया आदि लोगों उपस्थित थे ।