जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम परिवार की अंताक्षरी में सेंट्रल ग्रुप विजेता रही

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम जोन के समस्त ग्रुप मेन ग्रेटर सेंट्रल रतनपुरी यूथ क्लासिक मैत्री शाइन संस्कार एलिट के सामुहिक रूप से अंताक्षरी का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गादिया के अध्यक्षता व जोन कॉर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी के सयोजन मे मोहन टाकीज पर हुआ इस अवसर पर सभी ग्रुपों के अध्यक्ष विनोद मेहता संजय खिमेसरा पारस मांडोत विकास चोपड़ा वैभव रांका दिपक चोरड़िया नीलेश कोठारी रीतेश मंडोत सिद्धार्थ डांगी व सभी अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत कि गई अतिथि उद्बोधन मे प्रीतेश गादिया ने कहा कि आगामी 14जनवरी 24 को रीजन की अंताक्षरी अयोजन होगा जिसमें उज्जैन भोपाल देवास ग्वालियर जावरा मंदसौर नीमच नागदा रतलाम की टीम हिस्सा लेगी यह रीजन का इस सत्र का 7वा बड़ा आयोजन हे सभी को इस कार्यक्रम मे आमंत्रित किया एवं श्री डांगी ने खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की ।उद्बोधन के पश्चात 5 राउंड में अंताक्षरी सम्पन्न हुई जिसमे सेन्ट्रल ग्रुप विजेता रहा खिलाड़ियों को ललित काठेड अंकित जैन प्रफुल्ल लोढ़ा सौरभ नाहर सौरभ छाजेड़ द्वारा पुरुस्कृत किया गया कार्यक्रम का संचालन रीना आंचलिया राजेन्द्र कोठारी ने किया निर्णायक आदर्श राठौड़ रहे आभार अरविंद डांगी ने माना।