विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओ की दी जानकारी

रतलाम। हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल् यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति को लाभ देने की जनकल्याणकारी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार एवं इन योजनाओंसे वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से सैलाना विधानसभा सहित पूरी लोकसभा क्षेत्र में हर पंचायत पर माननीय मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले यह प्रयास हमारे लोकप्रिय सांसद गुमान सिंह जी डामर लगातार कर रहे हैं आपसे निवेदन है कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत कर भाजपा को जीतने का आप सभी कार्य करें। यह उद्बोधन बद्रीलाल चौधरी जिला जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा रतलाम जिले के में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित जन समूह को दिया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती जी की तस्वीर पर दीप प्रचलित एवं माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया भाजपा की केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गांव गरीब कल्याण के लिए अंतिम व्यक्ति को विभिन्न योजना का हित लाभ दिया जा रहा है इसके साथ ही उपस्थित महिला हितग्राहियों को घरेलू खाना बनाने के लिए गैस की टंकी चूल्हा लाडली बहन को वितरित किया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को योजना के लाभ हेतु आवेदन पत्र भी प्राप्त किया किए गए। किसान भाइयों के लिए एक अभिनव योजना ड्रोन से फसलों पर दवाई छिड़काव का प्रदर्शन किया गया तथा इस योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन करने पर 3 लाख का अनुदान केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा दिया जाएगा। जिसे उपस्थित किसान भाइयों द्वारा माननीय नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद गया बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गणपति उपस्थित थे। जिसमें प्रमुख मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैलाना गोवर्धन मालवीय जनपद प्रतिनिधि रामलाल हारी, भंवरलाल सिलावट ,सुखबीर सिंह चौधरी जिला अध्यक्ष उप सरपंच संघ रतलाम, डॉक्टर कटारा, श्रीमती निनामा सरपंच कोटडा, गोवर्धन निनामा पूर्व सरपंच कोटडा, दिनेश निनामा भाजपा अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सैलाना, सरपंच रामगढ़ सीताबाई मोहन निनामा, रामचंद्र चौधरी बगदीराम जाट ,मोहनलाल पन्नालाल हीरालाल जाट ,पंच बंसीलाल मेडा हीरालाल खराड़ी अमृतलाल शंकरलाल सुनील वदकिया बंटू खराड़ी शाहिद बड़ी संख्या में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं लाडली बहन उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन निवृत्तमान शिक्षक बारोट ने किया आभार व्यक्त सुखवीर सिंह चौधरी ने किया।