ग्राम पंचायत करिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न

रतलाम। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण कारी कार्यों एवं योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन संपूर्ण भारत में चल रहा है इस अवसर पर आज दिनांक 30 12 2023 को सैलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करिया मैं विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें जनपद सीईओ सरपंच उप सरपंच पंच सचिव सहायक सचिव आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं सहित सभी विभागों के अधिकारी पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सैलाना शिवगढ़ मंडल सोशलमीडिया प्रभारी प्रहलाद पाटीदार ने अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय उस व्यक्ति तक पहुंचाने का है जो किसी कारणवश भारत सरकार की योजनाओं से वंचित रहा है और जो वंचित रह गए हैं उन्हें इस विकास यात्रा के माध्यम से एक बार फिर से जोड़ा जाएगा इसी संकल्प को लेकर भाजपा की सरकार ने पुरे भारत में जन हितैषी योजनाओं का लाभ जनजन को मिले इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का सुभारम्भ किया गया है