झुमरीतिलैया से 22 लोगो का एक दल मुर्शिदाबाद के आठ गांव के दर्शन को रवाना

झुमरीतिलैया। झुमरीतिलैया से जैन समाज का 22 लोगो एक दल जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर रविग्रह अरिष्ट निवारक देवाधिदेव 1008 पदमप्रभु भगवान (लालगोला में विराजमान) के दर्शनाथ पश्चिम बंगाल के आठ गांव की यात्रा को रवाना हुआ। इस यात्रा के संघ नायक अनूप-पिंकी सेठी के नेतृत्व में 22 सदस्यीय टीम को समाज के महामंत्री ललित सेठी, मैत्री समूह के विशिष्ट सदस्य मनीष सेठी,नविन सेठी,राज कुमार अजमेरा आदि पदाधिकारीयो ने सभी यात्रियों को माला दुपट्टा पहनाकर बहुत बहुत शुभकामनाएं दी ओर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य एक दूसरे शहर के लोगो से आपसी संबंध बनाना है । सभी आठो गांव मुर्शिदाबाद में पड़ता है वहाँ सभी गांव में बहुत एकता है समाज मे जो भी बड़े धार्मिक कार्यक्रम होतें है वो एक साथ उस कार्यक्रम को सफल बनाते है वही एकता को देखकर सभी यात्री कुछ सीख लेंगे। इन दल का बहुत पुण्य है कि ये दर्शन को जा रहे है जाने के पूर्व जैन बड़ा मंदिर में सुबोध-आशा गंगवाल के निर्देशन में महाशान्तिधारा अजय सेठी,ने किया संदया में भब्य आरती भी सभी यात्रियों ने किया। कोडरमा मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा ने बताया कि इस यात्रा में विशेष रूप से मैत्री समूह के वरिष्ट सदस्य संदीप-अंजना सेठी,ललित-अंजू छाबडा,संजय-बबिता गंगवाल,अलका सेठी,अज्जू-सारिका बड़जात्या, धनबाद से मनोज-वंदना गंगवाल आदि शामिल है।