

डूंगला (दिवाकर नगरी डूंगला 31 दिसम्बर 2023 । अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की साधारण सभा की बैठक रविवार को महावीर भवन, दिवाकर नगरी डूंगला में समिति के अध्यक्ष शान्तिलाल मारू की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में वरिष्ठ संरक्षक केसरीमल संघवी निम्बाहेड़ा, शांतिलाल मेहता डूंगला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, राकेश मेहता, जावरा, डॉ.आई.एम. सेठिया, चित्तौड़गढ़, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती संगीता जारोली, कोषाध्यक्ष पुष्पा पामेचा अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
बैठक के आरम्भ में अतिथियों का स्वागत श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ डूंगला के अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, महामंत्री कनकमल दक, धर्मचंद पितलिया, बाबूलाल दाणी, लादूलाल मोगरा, रोशनलाल मोगरा, बसन्ती लाल नागोरी, श्याम नागोरी, मांगीलाल जारोली, इंद्रमल दक, कुशल दक, पुखराज दक, कोमल दक, विमल मेहता, अजित जारोली, अशोक दाणी, मदनलाल मोगरा आदि ने मंचासीन अतिथियों का मेवाड़ी परम्परा से स्वागत अभिनन्दन किया। साथ ही बड़ीसादड़ी विधायक एवं गुरु भक्त गौतम दक के राज्य मंत्री बनने पर संगठन समिति की ओर से बधाई दी।
बैठक में आगन्तुक प्रतिनिधियो का स्वागत एवं अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए अध्यक्ष शांतिलाल मारू ने संगठन के वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की व संगठनात्मक विषयो को छूते हुए विचार व्यक्त किये।
समिति के संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की नीमच में सम्पन्न हुई गत बैठक की कार्यवाही का वृतान्त पढ़कर सुनाया, जिसका सर्वानुमति से सदन द्वारा अनुमोदन कर पुष्टि की गई।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने संगठन समिति की मासिक पत्रिका “एकता के अग्रदूत” का जनवरी-2024 से प्रकाशन प्रारम्भ करने की जानकारी देते हुए पत्रिका के टाईटल पंजीयन व प्रकाशन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में पूज्य गुरु भगवंतों व महासतियाँ जी म.सा. के लिए वेयावच्च व्यवस्था व चातुर्मास करवाने के सम्बन्ध में संगठन समिति के अध्यक्ष शांतिलाल मारू, राजमल दाणी, उदयपुर सहित संगठन सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में संगठन समिति के सह-कोषाध्यक्ष सिद्धराज गोखरू ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। न्यास विलेख के सम्बन्ध में संगठन समिति के मंत्री विजय बाफना नीमच सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की।
तदुपरान्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया ने न्यास विलेख व संस्था के पंजीयन के सम्बन्ध में कानूनी पक्ष व महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करवाया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वानुमति से निर्णय पारित किया।
बैठक में संगठन समिति व साहित्य प्रकाशन समिति का चार्ज पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा नही दिए जाने पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिया गया।
साधारण सभा मे सभी प्रस्ताव एवं अनुमोदन के पश्चात दिवंगत आत्माओं एवं श्रावक-श्राविकाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में डूंगला, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, शंभूपुरा, नीमच सिटी एवं छावनी, मंदसौर, धरियावद, उन्हेल, जावरा, भीलवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, बड़ीसादड़ी, सहित विभिन्न शहरों से 300 से अधिक गुरुभक्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
आरम्भ में दिवाकर चालीसा का पाठ सिद्धराज संघवी एवं मंगला चरण का पाठ श्रीमती प्रमोद मोगरा एवं श्रीमती रेखा दाणी ने किया। इस अवसर पर महिला शाखा द्वारा आगामी वर्ष 2024 के प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया। बैठक के पश्चात जैन स्थानक में विराजित महासाध्वी श्री मधु कुंवर जी व डॉ. श्री चिन्तन श्रीजी ने महावीर भवन पधारकर अपना आशीर्वचन व मांगलिक प्रदान की। उक्त जानकारी संगठन मंत्री सिध्द राज संघवी सौशश्ल मीडिया के माध्यम से डुगंला दिवाकर नगरी से दी।