नववर्ष 2024 पर ऑनलाइन महामांगलिक, सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया गया

इंदौर। श्री वर्धमान श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट महावीर भवन के तत्वावधान में आचार्य सम्राट परम् पूज्य डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. के द्वारा नववर्ष 2024 की ऑनलाइन महामांगलिक, आत्म ध्यान साधना और सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया गया। इस अवसर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।