भक्तन की बावड़ी हनुमान मंदिर पर धूमधाम से मनाएगा श्रीराम जन्मभूमि 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

18 जनवरी गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे से 5 दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा

रतलाम। भारत ही नही पूरा विश्व जिस उत्सव को मनाने के लिए उत्साहित है उस उत्सव को भक्तन की बावड़ी जो कि नाम से हो भक्ति के भाव से प्रसिद्ध है। यहाँ के भक्तों ने भी निश्चित किया कि भक्तन की बावड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर श्रीराम जन्मभूमि 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाना चाहिए। 5 दिवसीय आयोजन के अंतर्गत दिनांक 18 जनवरी गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे से 5 दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। 20 जनवरी को सायं 6 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा एवं श्री राम रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। 21 जनवरी को प्रातः 7:30 बजे अखंड रामायण पाठ की स्थापना की जाएगी। 22 जनवरी को प्रातः 7:30 बजे यज्ञ एवं रामायण की पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।
प्रातः 11 बजे से भगवान श्री राम की आराधना प्रारम्भ जो कर 12:30 बजे महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे दीपोत्सव मनाया जाएगा जिसमे सभी भक्तों के द्वारा अपने घरों पर तो दिप जलाए ही जायेंगे वही मंदिर को भी दीपों के द्वारा सजाया जाएगा । जिसके पश्चात पंडित गोपाल जी शर्मा द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी चलने वाले इस पाँच दिवसीय आयोजन में सभी भक्तों से समिति द्वारा आग्रह किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेवें।